Friday, March 14, 2025
spot_img
Homeशिक्षा-रोजगारव्यापारियों के प्रांतीय अधिवेशन के लिए भूमि पूजन संपन्न, शनिवार से शहर...

व्यापारियों के प्रांतीय अधिवेशन के लिए भूमि पूजन संपन्न, शनिवार से शहर में जुटेंगे प्रदेश भर के 1500 से अधिक व्यापारी

व्यापारियों के प्रान्तीय अधिवेशन के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ..आगरा में होने वाले इस सम्मेलन में देश भर के व्यापारी हिस्सा लेंगे..8 सितम्बर को यूपी के  वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी अधिवेशन को संबोधित करेंगे..

शनिवार से सोमवार तक चलने वाले उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अधिवेशन के लिए आयोजन स्थल वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन के राजकुमार सामा सभागार में भूमि पूजन किया गया।

वैदिक हवन को चित्रकूट धाम से पधारे आचार्य राकेश त्रिपाठी ने पूर्ण करवाया। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने आयोजन की शुभता और पूर्णता के लिए हवन में आहुतियां डालीं।

अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि 8 और 9 सितंबर को आगरा व्यापार मंडल द्वारा उप्र उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। 7 सितंबर को प्रदेश के 75 जिलों और 350 तहसीलों से 1500 से अधिक व्यापारिक प्रतिनिधि आयोजन में शामिल होने के लिए आयोजन स्थल पर पहुंच जाएंगे। सायंकाल सभी की समस्याएं सुनी जाएंगी और महत्वूपर्ण विषयों पर मंथन होगा।

कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि 8 सितंबर को प्रदेश के वित्तमंत्री एवं राष्ट्रीय जीएसटी काउंसिल के सदस्य सुरेश खन्ना और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह अधिवेशन में आएंगे।

संगठन महामंत्री राकेश बंसल ने बताया कि अधिवेशन में व्यापारी और उद्यमी अपनी समस्याएं रखेंगे। नई चुनौतियों और समाधान पर मंथन होगा और वर्तमान परिदृश्य की संभावनाओं पर विचार रखे जाएंगे। बिजली दर, जीएसटी, आयकर आदि से संबधिंत मांगों का श्वेत पत्र व्यापारी मंत्री जी को सौंपेगे..अधिवेशन के प्रथम दिन शहर के 6 गणमान्य जनों काे भामाशाह सम्मान एवं 7 वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। 9 सितंबर को प्रांतीय अधिवेशन के बाद 12 बजे से 4 बजे तक द्विवार्षिक चुनाव एवं समापन होगा। भूमि पूजन के अवसर पर महामंत्री अशोक मंगवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय किशन पुरसनानी, भगवान दास बंसल, जय प्रकाश अग्रवाल, कन्हैया लाल राठौड़, उपाध्यक्ष सुरेश बवेजा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments