भारत विकास परिषद् ‘नवोदय’ शाखा की ओर से वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन गौशाला में शनिवार को संस्था के पदाधिकारियो ने छप्पन भोग सजाया और गौ सेवा कर पुण्य लाभ कमाया। संस्था के अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने बताया कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है
गौ माताओ की सेवार्थ भारत विकास परिषद नवोदय शाखा की ओर से कार्यक्रम अयोजित किया गया… अग्रवाल स्थित गौशाला में सर्वप्रथम अन्नपूर्णा गौ माता की पूजन कर चना दाल, फल, सब्जी, पेठा, मिठाई, गुड खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गौ माता के लिए सजाये 11 सौ किग्रा के छप्पन भोग का पदाधिकारियों ने बारी बारी से भोग लगाया। किसी ने फल तो किसी ने हरी सब्जी का भोग लगाया। सचिव नितिन अग्रवाल ने गाय के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व को बताते हुए गाय से दैनिक जीवन में प्राप्त किए जाने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गाय से जैविक उत्पाद जैसे गौ धूपबत्ती, फिनायल और जैविक उर्वरक के उत्पादकों को बढ़ाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया।