वाल्मीकि महापंचायत आगरा ने खोला नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा..जिसके पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त आगरा के यहां कई मामले उठाये हैं..महापंचायत ने निगम प्रशान पर मनमानी का आरोप लगाते हुये कर्मचारियों के उत्पीड़न से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा है..

वाल्मीकि महापंचायत व्दारा नगर निगम के खिलाफ लंबे समय से झंडा बुलंद किया जा रहा है..कई बार कर्मचारियों से जुड़े मुद्धों को निगम अधिकारियों के सामने रखा गया..लेकिन महापंचायत के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि बताते हैं कि अभी तक उनकी सुनवाई नहीं की गई..अब न्याय पाने के लिये मंडलायुक्त के यहां गुहार लगाई है..जहां महिला कर्मचारी और मृतक आश्रित महिला की परेशानी के अलावा कई मामले उठाये गये..
महापंचायत के लोगों ने दीवाली तक का अल्टीमेटम दिया है..उन्होंने कहा कि यदि दीवाली तक इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा..