Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeअन्यआगरा में चारों पीठ के शंकराचार्य के साथ होगा विशाल संतसमागम, सीएम...

आगरा में चारों पीठ के शंकराचार्य के साथ होगा विशाल संतसमागम, सीएम योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल-आयोजक

1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा देव प्रतिष्ठा सहस्त्रचंडी संत समागम महोत्सव..त्यागी अवधूत आश्रम गुफ़ा धाम जारौली टीला शमशाबाद पर जिसका आयोजन होने जा रहा है..गुफ़ादाम पीठाधीश्वर संत लोकेशानंद अवधूत जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि समागम में चारों शंकराचार्यों के अलावा सीएम योगी सहित बड़ी संख्या में संत महात्मा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे..

सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए बृज की पावन धरती पर 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक विशाल संतों का समागम होने जा रहा है। यहां चारों पीठ के शंकराचार्य एवं देश के कई जाने माने संतों का आगमन होगा। संतों द्वारा हिंदुत्व का परचम लहराया जाएगा। ये जानकारी संत लोकेशानंद महाराज ने मिडिया के साथ साझा की.. उनहोने बताया कि आगरा के शमशाबाद स्थित जारौली टीला आश्रम पर सनातन धर्म का ये विशाल आयोजन होने जा रहा है। इसमें हमें युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और सभ्यता के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ उन्हें अखंड भारत का संकल्प भी दिलाना है। देश के नामचीन संतों द्वारा आगरा को संबोधित किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा ने कहा कि ये आगरा के लिए गर्व की बात है की यहां इस तरह के धार्मिक आयोजन से संतों का आशीर्वाद हम सबको प्राप्त होगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आगरा ही नहीं आसपास के जिले श्रद्धालु भी इस संतों के समागम में शामिल होकर अपना जीवन खुशहाल बनाएं। इस दौरान मुन्ना लंबर सांसद प्रतिनिधि, चंद्रभान सिंह तोमर, उमेश मिश्रा, ओमप्रकाश प्रधान, आरपी सिंह चौहान, हरिओम सिंह, राजपाल सिंह, राजवीर सिंह, राजू धाकरे , जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments