Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeधर्म-संस्कृतिजनकपुरी महोत्सव की महिला समिति का गठन हुआ, प्रीति उपाध्याय बनी अध्यक्ष,...

जनकपुरी महोत्सव की महिला समिति का गठन हुआ, प्रीति उपाध्याय बनी अध्यक्ष, शोभा शिवहरे होंगी संयोजक

उत्तर भारत की प्रसिद्ध जनकपुरी महोत्सव के लिए गठित हुई महिला कमेटी..इस ऐतिहासिक आयोजन में जो महिलाओं से संबंधित व्यवस्थाएं संभालेगी..महिला पदाधिकारियों ने इस बार की जनकपुरी को बहुत ही भव्य और दिव्य बनने का संकल्प लिया है

जनकपुरी महोत्सव में सियाराम के विवाह के लिए सभी मंगल कार्यों की जिम्मेदारी महिला समिति सम्भालेगी। संगीत, मेहंदी, हल्दी, लगन, सीता जी का डोला जैसे सभी कार्य महिला समिति की देखरेख में में सम्पन्न होंगे, जिसका नेतृत्व महिला समिति की संरक्षक मधु बघेल करेंगी। आज जनकपुरी महोत्सव कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने सर्वप्रथम महिला समिति की संरक्षक के लिए मधु बघेल के नाम की घोषणा की। इसके उपरान्त मधु बघेल ने अध्यक्ष पद के लिए प्रीति उपाध्याय के नाम के साथ समस्त महिला टीम की घोषणा कर उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। महिला समिति की संरक्षक मधु बघेल ने बताया कि मिथिलानगरी में प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ व मंगल गीत की शुरूआत के साथ सियाराम के विवाह की खुशिया भी बिखरने लगी हैं।

संयोजक मंडल ने बताया है कि क्षेत्र के जन-जन में उत्साह है। हर कोई इस अलौकिक व दिव्य महोत्सव का सहयोगी व साक्ष्य बनने को आतुर है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। हर दिन माहौल में उत्साह और उमंग बढ़ रहा है। महिला समिति की पदाधिकारियों द्वारा जल्दी अलग-अलग टीम का गठन कर विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां सौपी जाएंगी। वहीं अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने कहा कि सभी लोग एक परिवार के रूप में काम कर रहे हैं। आयोजन को सफल और सुन्दर बनाने के लिए सभी के सुझाव भी लिए जा रहे हैं। संचालन गौरव राजावत ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नीतू अग्रवाल, मेधावी गर्ग, क्षमा जैन सक्सेना, श्वेता अग्रवाल, आयुषि राजावत, निर्मल वत्रा, रचना चतुर्वेदी, स्वाती जादौन, वंदना अग्रवाल, नीलम तिवारी, पूजा भोजवानी, प्रीति अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments