आगरा को चौथी वंदे भारत ट्रैन मिल गयी है यह वंदे भारत ट्रैन आगरा से वाराणसी तक चलेगी, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है। आगरा से वाराणसी के लिए नई वंदे भारत ट्रैन के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है जल्द ही इसके संचालन की तारीख भी घोषित कर दी जाएगी।
काशी विश्वनाथ के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।इस ट्रेन यात्रियों को काशी पहुंचने के लिए सात घंटे का सफर तय करना पड़ेगा। ये वंदे भारत ट्रैन आगरा वाराणसी मात्र सात घण्टे में पहुंच जाएगी। सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर 6 दिन चलने वाली वंदे भारत आगरा कैंट स्टेशन से सुबह 6:00 बजे चलकर 6:48 बजे टूंडला 7:40 बजे इटावा 9:15 बजे कानपुर 11:25 बजे प्रयागराज और दोपहर 1:00 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा मंडल को मिलने वाली यह चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी इसके संचालन की तिथि अभी घोषित नहीं की है जो कि जल्द ही घोषित की जाएगी इससे आगरा से वाराणसी के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। इसी तरह वाराणसी से चलने वाली वंदे भारत दोपहर वाराणसी स्टेशन से 3:20 बजे चलकर 4:50 बजे प्रयागराज 6:57 बजे कानपुर सेंट्रल 8:17 बजे इटावा 9:32 पर टूंडला जंक्शन और 10:20 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी।