Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeधर्म-संस्कृतिभूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हुए जनकपुरी महोत्सव के मंगल कार्य, जनकपुरी...

भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हुए जनकपुरी महोत्सव के मंगल कार्य, जनकपुरी महल को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां शुरू

भूमि पूजन के साथ ही श्रीजनकपुरी महोत्सव के मंगल कार्यों का भी हुआ श्री गणेश..कोठी मीना बाजार में विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। जिसमें राजनेताओं, अधिकारियों व समिति के पदाधिकारियों संग क्षेत्रीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया ||

जनकपुरी महल क्षेत्र में श्रीराम के गुणगान गूंजने लगे हैं। रामायण की चौपाईयां वातावरण को भक्तिमय बना रही हैं। जगह-जगह केसरिया ध्वज लहरा रही हैं। आचार्य राहुल रावत के नेतृत्व में आज प्रातः जनकपुरी महोत्सव का भूमि पूजन विधि विधान के साथ किया गया। पुष्पों से सुशोभित सियाराम के चित्र के साथ पावन अग्नि और प्रकृति का साथ जो भी इस मंगल कार्य का साक्षी बना, खुद को धन्य महसूस कर रहा था। अंत में सभी ने सम्मलित रूप से आरती की। इस अवसर पर मुख्य रूप से केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल,  राजा जनक प्रमोद वर्मा, महापौर  हेमलता दिवाकर, मधु बघेल आदि ने भी आहुतियाँ दी ||

भूमिपूजन के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक जीएस धर्मेश, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, अशोक कुलश्रेष्ठ, केशव जी, मुनेन्द्र जादौन, राहुल सागर आदि ने कहा कि इस आयोजन को बड़ी भव्यता के साथ मनाया जाएगा || इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजीव शर्मा, अनुराग उपाध्याय, सचिन गर्ग, पार्षदगण पूजा वर्मा, रेनू गुप्ता, राधारानी, विवेक शर्मा, संजय अग्रवाल, दिलीप पटेल, मनोज वर्मा, सतीश शर्मा आदि उपस्थित थे।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments