नगर निगम के लाख दावो के बावजूद भी लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिसके चलते लोगों को अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कहीं टूटी सड़के तो कहीं जल भराव के चलते लोग परेशान हैं। इसी के चलते नेहरू एंक्लेव के वासियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सोपा और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

शमशाबाद रोड स्थित नेहरू एंक्लेव में सालों से टूटी सड़कों और जल भराव की समस्या से लोग परेशान है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस बात को लेकर अवगत कराया। लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। हल्की सी बारिश में पानी घरों में घुस जाता है। सड़कों पर दो-दो फीट पानी भरने से बच्चों और बुजुर्गों का निकलना भी दुश्वार हो रहा है। लेकिन शिकायतों के बाद भी अभी तक अधिकारियों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। इसी बात को लेकर आज लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला।
लोगों ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी जनप्रतिनिधि वोट मांगने आते हैं। लेकिन समस्या को लेकर कोई भी साथ नहीं देता है। इसी के चलते आज ऐसे हालात बने हुए हैं।