Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeअन्यजीवनी मंडी के नगला परमा में भरभराकर गिरा तीन मंजिला मकान,70-80 साल...

जीवनी मंडी के नगला परमा में भरभराकर गिरा तीन मंजिला मकान,70-80 साल पुराना है जर्जर मकान

जीवनी मंडी के नगला परमा में एक जर्जर तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया | बीते दिनों सालों पुराने जर्जर मकान का पहले छज्जा भी गिर चुका था जिसके कारण कुछ लोगों का नुक्सान भी हुआ है | गनीमत रही के इस हादसे में कोई जनहानि नही हुई |

आगरा के जीवनी मंडी स्तिथ नगला परम में एक 70-80 साल पुराना तीन मंजिला जर्जर मकान था | दिनांक 7 जुलाई को जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया| एसे ही पहले जर्जर मकान का छज्जा भी गिरा था जिसके कारण आस-पास रहने वाले लोगों को नुक्सान भी उठाना पड़ा है | मकान मालिक दिल्ली में रहता है  मकान में उसका छोटा भाई रह रहा है | गनीमत रही के मकान गिरने के कारण कोई जनहानि नही हुई है लेकिन एक कार मलबे में दब गयी है | आस-पास रहने तकरीबन 65 लोगों की बस्ती जिनका आना जाना मकान के पास से ही होता है | जिसके कारण लोग परेशान है | जर्जर मकान को लेकर कई बार लोगों ने जिलाधिकारी महापौर और नगर आयुक्त को भी शिकायत दर्ज करायी है |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments