Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeअन्यसड़कों पर जल भराव से हजारों लोग परेशान,पानी से गुजरने को मजबूर...

सड़कों पर जल भराव से हजारों लोग परेशान,पानी से गुजरने को मजबूर हो रहे स्कूली छात्र-छात्राएं

शहर से लेकर देहात तक लोगों का जीना  मुहाल हो चुका है। रास्तों में जल भराव के चलते लोगों का निकलना मुश्किल है। जिसके चलते स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग परेशान है। लेकिन उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस बात को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन उसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

फतेहाबाद रोड स्थित बरौली ब्लॉक के गांव लकावली में सालों से जल भराव की समस्या बनी हुई है। बरसात के दिनों में समस्या अपना विकराल रूप धारण कर लेती है । उसके बावजूद भी जिम्मेदार जन प्रतिनिधि इस और ध्यान नहीं देते। जिसके चलते हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । कई बार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया। लेकिन उसके बाद भी समस्या बनी हुई है। बात करें स्थानीय नेताओं की तो वह इस बात से पल्ला झाड़ते नजर आते हैं। ग्राम प्रधान से इस बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया के कार्य चल रहा है। जब के गांव में कई तालाब ऐसे हैं जो की पानी से भर चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।

सड़के तालाब के रूप में तब्दील हो चुकी हैं। लेकिन उसके बाद भी ग्राम प्रधान और जिम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान नहीं दोष दे रहे हैं। छात्र-छात्राओं को पानी से गुजरना पड़ रहा है।  यहां बीमारी फैलने का डर भी पैदा हो रहा है। लेकिन ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी इस मामले पर मौन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments