Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeशिक्षा-रोजगारअग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं के सपने टूटे,दौड़ के दौरान दो युवा...

अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं के सपने टूटे,दौड़ के दौरान दो युवा हुए घायल

भारत माता की सेवा करने का जज्बा लेकर अग्निवीर भर्ती रैली में पहुंचे दो युवाओं का अग्निवीर बनने का सपना टूट गया। भर्ती रैली में दौड़ लगाते वक्त दो अभ्यर्थी गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अभ्यर्थियों को सेना के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उन्हें भर्ती कराया जिसके बाद उनका उपचार शुरू कर दिया गया।

अग्निवीर रैली भर्ती में घायल हुए अभ्यर्थियों में एक विजय कुमार पिता हुकुम सिंह निवासी कासगंज और दूसरा अभ्यर्थी मनोज पुत्र हरपाल सिंह निवासी फिरोजाबाद थे। उन्होंने बताया कि देरशाम भर्ती की दौड़ लगाते वक्त वो गिर गए और घायल हो गए। जिसके बाद सेना की ओर से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वही परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी। घायल हुए अभ्यर्थियों का कहना है कि कुछ मीटर की दौड़ उनकी रह गई और वो चोटिल हो गए नहीं तो वो भी आज अग्निवीर बन जाते। घायलों के परिजनों ने बताया कि बेटों ने अग्निवीर भर्ती के लिए काफी मेहनत की थी। सफलता भी हाथ लग जाती है अगर उनके साथ हादसा नहीं होता। फिलहाल बच्चों में देशभक्ति का जज्बा अभी भी बाकी है उनका कहना है कि अगली बार फिर वह अग्निवीर भर्ती के लिए आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments