Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeमौसमउमस भरी गर्मी से लोग हो रहे परेशान,37डिग्री के पास पहुंच पर...

उमस भरी गर्मी से लोग हो रहे परेशान,37डिग्री के पास पहुंच पर उमस ने किया बेहाल

दो दिन से मौसम में बदलाव होने के चलते जिस तरह बरसात हुई। उसके बाद लगातार उमश भरी गर्मी से लोग परेशान हैं । हालांकि मौसम के बदले  मिजाज दिखाई दे रहे है। लेकिन उसके बाद भी लोगों को एसी और कलर में राहत नहीं मिल पा रही है । ऐसे में आगरा आने वाले सैलानी भी इस गर्मी से परेशान हैं।

शहर के स्मारकों पर आने वाले सैलानी इस समय उमस भरी गर्मी से परेशान है। बरसात के बाद थोड़ी राहत लोगों को मिली थी। लेकिन दो दिनों से निकल रही। तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। लोग पसीने से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। बात करें ताजमहल और आगरा किला की तो यहां सैलानी गर्मी के चलते परेशान है। इस बात को लेकर सैलानियों ने जानकारी दी।

आज भी पारा लगभग  37 डिग्री तक पहुंच गया। जिसके चलते लोग परेशान दिखाई दिए। सैलानियों ने बताया की गर्मी अधिक होने से वह स्मारकों का पूरा भ्रमण भी नहीं कर पाए। इतनी गर्मी होने के चलते कई सैलानी बेहोश भी हो गए। लेकिन इससे साफ है  कि जिस तरह गर्मी पड़ रही है उस लोगों को परेशानी हो रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments