मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री एक ओर जहां भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कहते नजर आते हैं तो दूसरी ओर उन्हीं के अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। जिसके चलते हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पूरे शहर में स्मार्ट सिटी के तहत करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए गए। लेकिन विकास कार्यों के दौरान अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते चंद दिनों पहले बनी सड़के हैं गहरी गडढ़ों में तब्दील हो गई है। जिसके चलते हजारों लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। फतेहाबाद रोड स्थित गांव तुरा और सत्यनारायण धाम कॉलोनी को जाने वाले रोड जगह-जगह धस गए हैं। जिसके चलते स्कूली बच्चों बुजुर्गों और अन्य लोगों को घरों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।