Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeअन्यवृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से युवा की पहल,सामाजिक सरोकार...

वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से युवा की पहल,सामाजिक सरोकार को लेकर निकला युवक आज आगरा फोर्ट पहुंचा

आगरा के आगरा फोर्ट पर पेड़ों के कटान को रोकने और वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के उद्देश्य से हाथों में बैनर और पौधा लिए एक युवक अपने साथी के साथ पहुंचा|

जिस तरह हम आधुनिकता के आदि होते जा रहे हैं| हम हमें जीवन देने वाले पेड़ों को ही खत्म कर रहे हैं| जिसके कारण आज एसी भीषण गर्मी और कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और आगे करना भी पड़ सकता है| इसी से अवगत कराने और पेड़ों के हो रहे कटान को रोकने और वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के उद्देश्य से आगरा के आगरा फोर्ट पर अपने साथी के साथ हाथों में बैनर और पौधा लिए पहुंचा| उसके हाथों में लगे बैनर पर लिखा था कि हम ₹50000 का एसी और ₹20000 का कूलर ले सकते हैं लेकिन एक ₹50 का पेड़ नहीं लगा सकते जबकि हर व्यक्ति अगर एक-एक पौधा लगाए तो एक और कलर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। उसके साथी के हाथ में जो पौधा था प्रतीकात्मक रूप से वह उस पौधे से ऑक्सीजन ले रहा था।

इस युवा को ट्रीमेन के नाम से पुकारा जाता है। इस युवक का नाम त्रिमोहन मिश्रा है। यह युवक सामाजिक सरोकार को लेकर निकला है और आज आगरा फोर्ट पहुंचा था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments