अब तक आपने पानी के लिए सड़कों और सरकारी दफ्तरों पर कई प्रदर्शन देखें होंगे लेकिन आगरा में एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला ,आगरा में यमुना रिवर कैंपेन के लोगो ने एकत्रित होकर यमुना मैं पानी की मांग के लिए अनोखा प्रदर्शन किया और यमुना में बैराज की मांग की|

आगरा मैं बढ़ती पानी की परेशानी और लगातार बढ़ती कालिंदी की प्यास बुझाने की मांग को लेकर आज आगरा में स्थानीय लोग एकजुट होकर यमुना किनारे पहुँच गए और एक ऐसा प्रदर्शन किया जिससे अधिकारीयों तक उनकी बात पहुँच सके , उन्होंने यमुना की रेत से स्नान किया , और अधिकारीयों और जन प्रतिनिधियों को ये सन्देश दिया कि अगर यमुना मैं पानी नहीं होगा तो आगामी समय मैं लोग पानी की एक एक बूँद को तड़पेंगे और आगरा की ऐतिहासिक इमारत को भी नुकसान होगा, साथ ही गंगा दशहरा के समय जब यमुना मैं पानी ही नहीं होगा तो लोग किससे स्नान करेंगे , ऐसे मैं जो स्थिति आगामी समय मैं आने वाली है उसे प्रतीकात्मक रूप से एक प्रदर्शन के माध्यम से यंहा बताया गया कि कैसे लोग आगामी समय मैं पानी से नहीं रेत से स्नान करेंगे|
दरअसल आगरा मैं पानी के लिए लोगों ने कई बार आवाज उठाई और हर बार अधिकारीयों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा , बेचारी कालिंदी लगातर दम तोड़ती जा रही है| अधिकारी तो नहीं लेकिन जनता एक बार फिर यमुना को बचाने के लिए तरह तरह से प्रयास कर रही है आज यमुना की रेत से स्नान कर ये लोग शायद यही अधिकारियों और सरकार को बताना चाहते हैं कि आँखें खोलिए और यमुना को बचाइये , वर्ना वो दिन दूर नहीं कल कल बहती कालिंदी अपना बजूद ही खो देगी|