आगरा के तीर्थ धाम बटेश्वर सहित यमुना और चंबल नदी के दर्जनों घाटों पर रविवार को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर डुबकी लगाई, स्नान कर शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की| बटेश्वर धाम में शनिवार रात को ही भारी संख्या में दूरराज से यहां श्रद्धालु और ग्रामीणों की भीड़ रही|

आगरा में गंगा दशेहरा के पर्व पर तीर्थ धाम बटेश्वर सहित यमुना और चंबल नदी के दर्जनों घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा स्नान कर शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गयी| बटेश्वर धाम में शनिवार रात को ही भारी संख्या में दूरराज से यहां श्रद्धालु और ग्रामीणों की भीड़ इक्कठी होने लगी और मध्य रात से ही यमुना नदी में श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया था। गंगा दशहरा पर्व पर स्नान के साथ लोगों ने यमुना नदी किनारे बने शिव मंदिर में जलाभिषेक किया|
श्रद्धालुओ द्वारा मंदिरों में जलाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की गई। तीर्थ धाम बटेश्वर सहित क्षेत्र के गांव मंदिरों पर रामायण पाठ के साथ जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। तीर्थ धाम बटेश्वर में स्नान करने के बाद मुख्य ब्रह्मलाल मंदिर में जलाभिषेक के बाद हजारों की संख्या में भक्त पूजा अर्चना करने के लिए लाइन में लगे दिखाई दिए। यमुना के घाटों पर सुरक्षा दृष्टि को लेकर पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चौबंद देखी गई।आपको बता दें जेस्ठ माह के दशहरा के दिन मां गंगा पृथ्वी लोक पर लोगों के कल्याण के लिए अवतरित हुई थी। जिन्हें भागीरथ लेकर आए थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन स्नान करने का विशेष महत्व है। मां गंगा एवं संबंधित नदियों में स्नान करने से लोगों के पाप नष्ट हो जाते हैं। और स्नान दान करने से भगवान एवं देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।