लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से जहां इंसान परेशान है, वहां मशीन भी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। जिसके चलते रोजाना आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। गर्मी इतनी तेज है कि लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो रहा है। ऐसे में मशीन भी गर्म होने के बाद धुआं फेंक रही है।

जिस तरह गर्मी के चलते लोगों का पसीना निकल रहा है। उसी प्रकार बिजली विभाग द्वारा लगाए गये विद्युत उपकरण भी गर्म होकर जलने लगे हैं। इसके चलते थाना ताजगंज क्षेत्र के चमरोली मे एक ट्रांसफार्मर में आग लगने से लोगों में देहशत फैल गई। गर्मी के चलते जब ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा तो लोग अपनी दुकान बंद कर भाग गए। दोपहर को जैसे ही पर 42 डिग्री के आसपास पहुंचा तो अचानक ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा और ट्रांसफार्मर के आसपास आग लग गई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया जैसे ही आग लगी तो लोग अपनी दुकान बंद कर भाग गए लोगों को डर था कि कहीं गर्मी के चलते यह ट्रांसफर फट न जाए। अगर ट्रांसफार्मर फटता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
बढ़ती गर्मी के चलते लगातार ऐसे हादसे रोजाना से हो रहे हैं। कई फैक्ट्रियों और गोदाम में आगजनी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक गर्मी शांत होने का नाम नहीं ले रही है जिसके चलते ऐसे हालात पैदा हो रहे हैं।