Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeअन्यसिविल सोसायटी ऑफ आगरा ने की प्रेसवार्ता , सिविल एंक्लेव के निर्माण कार्य शुरू...

सिविल सोसायटी ऑफ आगरा ने की प्रेसवार्ता , सिविल एंक्लेव के निर्माण कार्य शुरू न होने को लेकर की प्रेसवार्ता

जनपद आगरा में वृहद स्तर पर समाज सेवा और लोक कल्याण के लिए  कार्यरत संस्था सिविल सोसायटी आगरा में सिविल एंक्लेव बनाने को लेकर प्रश्न उठाए हैं। सिविल सोसायटी आगरा के सदस्यों ने प्रेस वार्ता कर सिविल एंक्लेव को लेकर प्रशासन और सरकार की मनसा को बताया और अधिग्रहित की गई भूमि की वजह से आमजन को हो रही समस्या को भी बताया।

जनपद आगरा में लोक हित में कार्य करने वाली संस्था सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा ने प्रेसवार्ता कर आगरा में बनने वाले सिविल एंक्लेव में अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर चिंता जताई है।सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सदस्यों का कहना है कि प्रशासन ने सिविल एंक्लेव के लिए जमीन 2023 में अधिग्रहित  कर ली थी।लेकिन उसमे अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।संस्था के सदस्यों ने यह भी कहा कि जिन ग्राम पंचायतों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है ।उन किसानों ने इस आशा में जमीन दे दी कि यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।लेकिन सिविल एंक्लेव न बनने से उन किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसके अलावा उन्होंने बताया कि आगरा में यूनेस्को द्वारा संरक्षित कई स्थान है ।पर्यटन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों की अपेक्षा आगरा में ज्यादा पर्यटक आते है जिसकी वजह से पर्यटन व्यवसाय को गति मिलती है।संस्था के सदस्यों ने सिविल एंक्लेव के न बनने से हो रहे नुकसानों को लेकर आवाज उठाई है और प्रशासन और सरकार से जल्द से जल्द सिविल एंक्लेव के निर्माण करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments