Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeअन्ययमुना में गिर रहे शहर भर के गंदे नाले, अपने हाल पर...

यमुना में गिर रहे शहर भर के गंदे नाले, अपने हाल पर आंसू बहा रही यमुना नदी

कभी ताजमहल के पीछे कल कल बहती कालिंदी लोगों का मन अपनी और आकर्षित करती थी। लेकिन आज वही कालिंदी अपने हाल पर आंसू बहा रही है। बात करें आगरा की यमुना नदी की तो आज इतने बुरे हालात हैं कि वहां पानी नाम की चीज नहीं है। शहर भर के सभी नाले आज इस यमुना में गिर रहे हैं। जिसके चलते यमुना का पानी दूषित हो रहा है। लेकिन उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

यमुना का जलस्तर गिरने से जहाँ शहर भर में पानी की किल्लत पैदा हो रही है तो वहीं गंगाजल की आपूर्ति भी कम होने से लोग परेशान हैं । अधिकारियों के अनुसार लगातार पालडा फाल में गंगाजल की कमी होने से आपूर्ति बाधित होगी। लेकिन उसके बाद भी अधिकारी गंभीरता नहीं दिख रहे हैं । जिसके चलते आज यमुना का पानी दूषित हो रहा है। हालांकि लोग आस्था के चलते इसका प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन यह पानी प्रयोग लायक नहीं रहा है।





RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments