Friday, March 14, 2025
spot_img
Homeधर्म-संस्कृति22 जुलाई से लगने जा रहा सावन का महिना,सावन के पहले सोमवार...

22 जुलाई से लगने जा रहा सावन का महिना,सावन के पहले सोमवार पर प्रसिद्ध राजेश्वर मंदिर पर किया जायेगा भव्य मेले का आयोजन

22 जुलाई से सावन का महिना लगने जा रहा है| सावन के पहले सोमवार पर प्रसिद्ध राजेश्वर मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन किया जायेगा|  जिसकी जानकारी मेला आयोजनकर्ताओं द्वारा 7 जुलाई को प्रेसवार्ता कर दी गयी|

22 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत होने जा रही है| जिसे पूरे ताजनगरी के में शिव की आराधना कर धूम धाम से मनाया जाता है| इसी अवसर पर 22 जुलाई 2024 को सावन के पहले सोमवार पर आगरा के प्रसिद्ध राजेश्वर मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है| मेले से सम्बंधित सभी जानकारी प्रेसवार्ता के माध्यम से मेला आयोजनकर्ताओं ने 7 जुलाई को दी| मेले के अध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने बताया की इस मेले में करीब 5 से 600000 श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। वही मेले के दिन करीब 500 से 700 कावड़ चढ़ाई जाती है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जायेंगे ।मेले में पुलिस का पूर्ण सहयोग भी रहेगा। सीसीटीवी कैमरे से मेले में नजर रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments