2 महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज नगर निगम के कूड़ा कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर हैं. कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद नगर निगम का कूड़ा कलेक्शन का कार्य पूरी तरीके से ठप हो गया. कंपनी के स्थानीय कर्मचारियों द्वारा वेतन की मांग को लेकर हड़ताल करने के बाद कंपनी के अधिकारियों द्वारा बाहरी कर्मचारियों पर काम करने का दबाव बनाया जा रहा है तो वहीँ कंपनी में काम कर रहे बाहरी कर्मचारियों को नौकरी से निकलने का भय दिखाकर जबरन काम करवाया जा रहा है .

कर्मचारियों को वेतन समय पर नहीं मिलता है जिससे वे अब परेशान हो चुके हैं. कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की जानकारी पर ताजगंज के जोनल कार्यालय पहुंचे मीडिया कर्मियों की कैमरा शुरू करते ही कार्यालय से कंपनी के अधिकारी भाग गए. काम में लापरवाही बरतने पर पहले भी नगर निगम के द्वारा कंपनी पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जा चुका है