Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeअन्यहाथरस हादसे में को मृतकों श्रद्धांजलि को की अर्पित,कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने...

हाथरस हादसे में को मृतकों श्रद्धांजलि को की अर्पित,कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने मोमबत्ती जलाकर और मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से हुए हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर से पूरा देश स्तब्ध है| आगरा के कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता की मूर्ति के समक्ष मोमबत्ती जलाकर और दो मिनट मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की|

उत्तर प्रदेश के शहर हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने के कारन हुए हादसे 100 से अधिक लोगों की मौत और अधिकांश लोगों के घायल होने की खबर से पूरा देश शोकाकुल है| आगरा के कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता की मूर्ति के समक्ष शोक व्यक्त करते हुए मोमबत्ती जलाकर और दो मिनट मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की| पदाधिकारियों ने मामले की उच्च स्तरीय जाँच की मांग करते हुए कहा है की जाँच मे जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पदाधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाखों रुपए मुआवजा देने की मांग भी की है।

कार्यक्रम मे महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह, याकूब शेख, बुरहान शमशी, नवीन चंद्र शर्मा, राजीव गुप्ता, ताहिर हुसैन, गौरव शर्मा, दीपक शर्मा, अनुज शिवहरे, अंकुश गौतम,मोमिन अख्तर,बबलू चौधरी, सतेंद्र कुमार, आदि मौजूद रहे |
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments