Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeशिक्षा-रोजगारसंजय प्लेस स्थित अवध वेंकट हाल में आयोजित किया गया कार्यक्रम, युवा...

संजय प्लेस स्थित अवध वेंकट हाल में आयोजित किया गया कार्यक्रम, युवा पीढ़ी को गुड टच और बैड टच को लेकर किया गया जागरूक

आगरा में महिला सुरक्षा को लेकर अब पुलिस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। महिलाओं और बच्चों को पुलिस के द्वारा सुरक्षा और गुड टच व बेड टच के बारे में बताया जा रहा है। जिसको लेकर संजय प्लेस स्थित अवध वेंकट हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया ||

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में जगह जगह यह अभियान चलाया जा रहा है। आज थाना हरिपर्वत क्षेत्र के संजय पैलेस स्थित अवध वेंकट हॉल में महिला सुरक्षा को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमे स्कूल, कॉलेज की छात्राओं के साथ ही महिला वकील और अन्य महिलाओ ने भाग लिया।

इस दौरान एसीपी ने महिलाओ और बच्चियों को सरकार की नीतियों, महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी, साथ ही गुड टच और बेड टच के बारे में बताया। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं के द्वारा भी खुलकर पुलिस अधिकारियो से सवाल भी किए गए। यह कार्यक्रम आगरा पुलिस और जन शक्ति फाउंडेशन के साथ मिलकर किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments