आगरा की थाना शाहगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में जनवरी महीने में कोलकाता से जयपुर जा रहे व्यापारी से कस्टम अधिकारी बनकर टप्पेबाजों ने सोना लूटने की घटना का खुलासा कर दिया है जिसमे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट का माल भी बरामद किया है।

आगरा की शाहगंज पुलिस और एसओजी की टीम की संयुक्त कार्यवाही में फर्जी पुलिस बनकर सोना लूटने वाले गैंग का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जनवरी महीने में कोलकाता से जयपुर जा रहे सर्राफा व्यवसाई को चेकिंग के नाम पर फर्जी पुलिस वालों ने रोक कर उनका सोना लूट लिया था। जिसकी शिकायत थाना शाहगंज में दर्ज की गई थी। आगरा पुलिस जब से ही इस मामले में बराबर निगरानी में लगी हुई थी। नकली पुलिस बनकर सर्राफा व्यवसाय से 2.5 किलो सोना लूट लिया था। पुलिस की कड़ी मेहनत की वजह से इन अभियुक्तों को पकड़ लिया गया है। अभियुक्त लूट गए सोने को बेचने जा रहे थे।
लूटे हुए सोने के कुछ हिस्से को बेचकर अभियुक्तों ने फ्लैट भी खरीद लिए थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त विष्णु, वीरेंद्र और माखनलाल राजस्थान के रहने वाले हैं। इनमें से एक अभियुक्त बंगाल का रहने वाला है। आगरा पुलिस के इस सफल अनावरण को देखते हुए पुलिस उपायुक्त ने खुलासा करने वाली टीम को ₹25000 का इनाम घोषित किया है।