ताजनगरी आगरा में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन एवं प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के निर्देश पर भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

ताजनगरी आगरा में 19 जून दिन बुधवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।जिसमें युवा कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट किया और यह संदेश दिया कि राहुल गांधी जन जन के नेता हैं.यह ब्लड आम गरीब जन मानस के लिए डोनेट किया गया है ।डोनेट करने वालों कार्यकर्ताओं में।खैरागढ़ विधानसभा अध्यक्ष सोमेश बघेल, प्रदेश महासचिव हेमंत चाहर , जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन ,जिला प्रवक्ता अनुज शिवहरे ,दीपक शर्मा, बुराहन समसी आदि लोगों ने ब्लड डोनेट किया।