Friday, March 14, 2025
spot_img
Homeअन्यपिनाहट चंबल घाट का जलस्तर 124 मीटर के पार

पिनाहट चंबल घाट का जलस्तर 124 मीटर के पार

कोटा बैराज से चंबल नदी में 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिसके बाद फिर एक बार नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। प्रशासन के अधिकारियों ने चंबल नदी किनारे बनी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों को अलर्ट कर दिशा निर्देश दिये हैं। बढ़ते जल स्तर को देख नायब तहसीलदार बांके बिहारी चंबल नदी पर निरीक्षण करने पहुंचे।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश होने के चलते चंबल नदी का जलस्तर बढ़ता नज़र आ रहा है। दरसल कोटा बैराज से चंबल नदी में 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसके बाद फिर एक बार नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पिनाहट चंबल घाट पर जलस्तर 124 मीटर से ऊपर पहुंच गया है जबकि 130 मीटर आने पर ये जलस्तर खतरे का निशान बन सकता है।

फ़िलहाल चंबल नो मीटर नीचे बह रही है जिससे खतरे की आशंका नहीं है। प्रशासन के अधिकारियों ने चंबल नदी किनारे बनी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों को अलर्ट कर दिशा निर्देश दिये हैं तो वहीं नायब तहसीलदार बांके बिहारी बढ़ते जल स्तर का निरीक्षण करने चंबल नदी पहुँचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments