Friday, March 14, 2025
spot_img
Homeअन्यदीवानी न्यायालय की सुरक्षा UPSSF के हवाले,100 पुरुष और दो महिला जवान...

दीवानी न्यायालय की सुरक्षा UPSSF के हवाले,100 पुरुष और दो महिला जवान पहले चरण में तैनात

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की चतुर्थ वाहिनी ने जनपद न्यायालय की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था में विशेष सुरक्षा बल की 102 जवानों को तैनात किया गया है जो पूरी न्यायालय में जगह-जगह तैनात रह कर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे |

ताज नगरी आगरा में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की चतुर्थ वाहिनी को आगरा मेट्रो की सुरक्षा का जमा दिया गया था इसके बाद अब इसकी जिम्मेदारी बढ़ाते हुए इस विशेष सुरक्षा बल को आगरा न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंप गई है कंपनी के कमांडेंट ने बताया कि आगरा न्यायालय की सुरक्षा में कुल 134 जवानों को तैनात किया जाना है प्रथम चरण में आज 102 जवानों को तैनात किया गया है जो आगरा पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद  करने का काम करेंगे |

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के तीन न्यायालयों को उत्तर प्रदेश विदेशी सुरक्षा बल की चतुर वाहिनी की कमान में देने की जिम्मेदारी सौंप है जिसमें अलीगढ़ और मथुरा की कमान पहले ही सुरक्षा बल संभाल चुके हैं आज आगरा न्यायालय की कमान भी विशेष सुरक्षा बल की चतुर्थ वाहिनी में समाधि है माना जा रहा है कि अब न्यायालय की सुरक्षा और भी पुख्ता होगी |
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments