ताज नगरी आगरा में भीषण गर्मी के प्रकोप से रहा टी दिलाते हुए दोपहर में इंद्रदेव मेहरबान हो गए। बारिश होने की वजह से मौसम हुआ सुहाना लोगों को मिली गर्मी से राहत।

ताज नगरी आगरा में बढ़ते जा रहे गर्मी के प्रकोप से मिली राहत। दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई और मौसम सुहाना हो गया। मानसून की वजह से अचानक हुए मौसम में इस बदलाव को देखकर लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से पढ़ रही चिल् चिलाती धूप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया था। अचानक हुए मौसम के इस बदलाव ने लोगों को गर्मी से बहुत बड़ी राहत दी है। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश कई घंटे तक होती रही।