ताजमहल के एंट्री गेट पर भीड़ के चलते एक महिला पर्यटक सीढ़ी से गिर कर घायल हो गई। महिला पर्यटक के परिजनों ने महिला के घायल होने की सूचना ताजमहल पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों को दी। आनन फानन में ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों ने एम्बुलेंस बुलाकर महिला पर्यटक को इलाज के अस्पताल भेज दिया।
आपको बता दें कि पर्यटन सीजन के शुरू होते ही ताजमहल देखने के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है ताजमहल के अंदर जाने के लिए पर्यटकों को लाइन में लगकर काफी इंतजार भी करना पड़ रहा है।भठिंडा पंजाब से परिवार के साथ ताजमहल देखने के लिए आई एक महिला पर्यटक लाइन में लगने के लिए खड़ी हुई तभी अचानक महिला पर्यटक ताजमहल के एंट्री गेट पर बनी सीढ़ी से गिर गई और घायल हो गई।महिला के गिरते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई वहीं महिला के घायल होने की सूचना परिजनों ने ताजमहल पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों को दी। सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों ने आनन फानन में एंबुलेंस बुलाकर महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस की सहायता से खुश होकर महिला पर्यटक के परिजनो ने ताज सुरक्षा पुलिस का आभार व्यक्त किया। महिला पर्यटक की सहायता करने में ताज सुरक्षा पुलिस की QRT फर्स्ट में निरीक्षक उदित नैन, उप निरीक्षक प्रशिक्षु पंकज कुमार पटेल ,हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह मौजूद रहे