Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeअन्यताजमहल के चारों तरफ बंदरों का आतंक, ताजमहल की टिकट विंडो पर...

ताजमहल के चारों तरफ बंदरों का आतंक, ताजमहल की टिकट विंडो पर बंदरों के पहरा

विश्व प्रसिद्ध इमारत का दीदार करने के लिए आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ताजमहल के आस पास बंदरो का साया बढ़ता जा रहा है। ताजमहल के प्रवेश के लिए टिकट विंडो के पास सैकड़ों की तादाद में बंदर उत्पात मचा रहे हैं। बंदरो की वीडियो हो रही सोशल मीडिया पर वायरल उसके बाद भी विभागीय अधिकारी अपनी आंखें मूंद कर कुम्भकरण की नींद सो रहे हैं।

आपको बता दें कि विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की खूबसूरती को निहारने के लिए देश विदेश से हजारों की तादाद में पर्यटक आते हैं। ताजमहल के चारों तरफ बंदरों ने काफी उत्पात मचाया हुआ है कभी बंदर ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों से सामान छीनते दिखाई देते हैं तो कभी पर्यटकों को काट कर अपना शिकार बनाते हैं।टिकट विंडो पर बंदरो की वीडियो बनाकर क्षेत्रीय लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। कई बार विदेशी पर्यटकों को काटने की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों की आंखे नही खुल रही हैं।

पर्यटकों की सुरक्षा के दावे करने वाले अधिकारी सिर्फ बंदरो पर कागज़ी कार्यवाही करके सुर्खियां बटोरने का काम कर रहे हैं।ज़मीनी हक़ीक़त में तों  ताजमहल के पास से बंदरो को न पकड़ कर देशी विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments