ताजमहल के पुरानी मंडी गेट पर आने जाने वाले पर्यटकों को बंदरों से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वक़्त देशी विदेशी पर्यटकों के लिए बंदर काल बने हुए हैं। वही विदेशी पर्यटकों से बंदर सामान छीनने के लिए भागते दिखाई दे रहै हैं।

ताजमहल के लिए जाने वाले रास्तों पर बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है विदेशी पर्यटकों के पीछे भागते हुए बंदर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि किस तरह से पुरातत्व विभाग कुंभकर्ण की नींद सोया हुआ है। वहीं पुरानी मंडी गेट से ताजमहल के लिए आने जाने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज ताजमहल का दीदार कर के लौट रहे विदेशी पर्यटकों को बंदरों ने खदेड़ना शुरू कर दिया बंदरों के आतंक से पर्यटक बहुत भयभीत हो गए हैं।
इससे पहले भी कई बार देशी विदेशी पर्यटकों को बंदरो ने काट कर अपना शिकार बना चुके हैं बावजूद इसके पर्यटकों की सुविधा के लिए पुरातत्व विभाग कोई ठोस कदम नही उठा रहा है।