Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeधर्म-संस्कृतिगोवर्धन धाम महोत्सव में शामिल होंगे सैकड़ो पदयात्री,आयोजन समिति ने महोत्सव के...

गोवर्धन धाम महोत्सव में शामिल होंगे सैकड़ो पदयात्री,आयोजन समिति ने महोत्सव के आमंत्रण-पत्र का विमोचन किया

श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा परिक्रमा सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा के संदर्भ में पत्रकर्ता वार्ता का आयोजन कर कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी साझा की गई और सभी शहर वासियों को आमंत्रित करते हुए आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया |

आगरा से श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा परिक्रमा सेवा ट्रस्ट की ओर से गोवर्धन धाम पदयात्रा एक अगस्त को आगरा से श्री गोवर्धन धाम प्रस्थान करेगी। बुधवार को वाटरवर्क्स स्थित होटल अतिथिवन में श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा महोत्सव-2024 के आमंत्रण-पत्र का विमोचन कर नगर को निमंत्रण दिया। संस्था से जुड़े रमन बाबू अग्रवाल ने बताया कि 1 अगस्त को शाम चार बजे पदयात्रा में सैकड़ों पदयात्रियों का समूह अपने-अपने क्षेत्रों से टोलियां बनाकर प्रारम्भ स्थल नेहरू नगर के राधा कृष्ण मंदिर पर एकत्रित होंगे और वहां से ठाकुर जी की झांकी के समक्ष संकीर्तन करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से पदयात्रा कर रात्रि प्रसादी के लिए सिकंदरा स्थित समाधिया फार्म हॉउस पहुंचेंगे। जिसके बाद  पदयात्रा 3 अगस्त को गोवर्धन पहुँचेगी |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments