Friday, March 14, 2025
spot_img
Homeराजनीतिकैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मोती कटरा क्षेत्र का निरीक्षण किया, मेट्रो...

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मोती कटरा क्षेत्र का निरीक्षण किया, मेट्रो परियोजना के तहत चल रहे कामों से हुए नुकसान का लिया जायजा

कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने एक बार फ़िर मोतीकटरा क्षेत्र का निरीक्षण किया..जहां पर उनहोने मेट्रो परियोजना के चल रहे काम से हुए नुकसान का जायजा लिया..क्षेत्रीय लोगों के साथ उन्होने संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और मेट्रो अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी..

आगरा में चल रही मेट्रो परियोजना से मोती कटरा इलाके में हुए नुकसान को लेकर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय का पारा हाई दिखा..जिन्होनें मेट्रो और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौका मयना किया और क्षेत्रीय लोगों से नुकसान की जानकारी हासिल की..कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने घर-घर जाकर मकानों का निरीक्षण किया और मेट्रो अधिकारियों से चर्चा की, इस दौरान उनहोने अफसरों को सख्त चेतावनी देते हुए समस्यों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये हैं..

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी भी मौजूद रहे..जिन्होंने स्वयं पीड़ितों से संवाद किया और उन्हें उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है..आपको बता दें कि मेट्रो परियोजना के काम शुरू होने से पहले तकनिकी पहलुओ पर सजगता नहीं दिखाई गई..जिस बात की नाराजगी कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने भी जाहिर की है..उनहोने कहा है कि इस प्रोजेक्ट में मेट्रो कॉरपोरेशन की लापरवाही साफ उजागर हो रही है..कैबिनेट मंत्री ने कड़े तेवर दिखाए हुए कहा कि अगर उचित कदम नहीं उठाए गए तो मेट्रो कॉर्पोरेशन को आगरा में काम नहीं करने दिया जाएगा..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments