किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी पर कांग्रेसियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये है । अब देखना यह होगा कि इस मामले में क्या कार्यवाही की जाती है।

आगरा में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कांग्रेस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा नेता पर शांति भंग की जगह दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धारा लगनी चाहिए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की, इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोपियों के बुलडोजर से मकान तुड़वाने और धारा बढ़वाने की लड़ाई लड़ेगी। यह घटना सदर क्षेत्र के ताल फिरोज खां में हुई थी।