Friday, March 14, 2025
spot_img
Homeऑटोमोबाइलएमजी रोड पर तेजी से चल रहा मेट्रो का कार्य

एमजी रोड पर तेजी से चल रहा मेट्रो का कार्य

शहर में इन दिनों मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसे लेकर पूरे शहर भर में जगह-जगह मेट्रो कार्य कर रही है। बाईपास से लेकर एमजी रोड तक मेट्रो बड़ी तेजी से कार्य करने में जुटी हुई है। इसी के चलते एमजी रोड पर भी कार्य होने के दौरान कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके चलते लोगों को कुछ दिनों के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है। लेकिन कुछ लोगों को कार्य के चलते अपने व्यापार की चिंता सता रही है।

एमजी रोड पर इन दिनों मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके चलते रूट डायवर्टेड भी किया गया है। कार्य के चलते भारी वाहनों का प्रवेश एमजी रोड पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीँ एक ओर जहां स्टेशन बन रहा है तो दूसरी ओर अंडरपास बनाने का कार्य चल रहा है। जिससे सवारियां स्टेशन तक एक टनल के माध्यम से स्टेशन तक पहुंचेंगे। इसीलिए दोनों ओर कार्य जारी है। इस बात को लेकर क्षेत्रीय दुकानदार परेशान हैं। सेंट जॉन से लेकर आगरा कॉलेज तक 6 कटों को बंद कर दिया गया है। लोग वाहनों को एक लंबे यू टर्न के बाद मोड़ सकेंगे।

इसी बात को लेकर लोगों को अपने व्यापार चौपट होने की संभावना दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि अगर कार्य लम्बे समय तक चला तो उनका व्यापार चौपट हो जाएगा। वहीँ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार और भी बदलाव किए जा सकते हैं। जिससे के लोगों को कोई परेशानी ना हो। हरीपर्वत से मदिया कटरा होते हुए और अन्य वाहनों को निकाला जा रहा है। जिससे जाम की समस्या पैदा ना हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments