आगरा उच्च न्यायालय के आदेश पर ग्रीष्म काल के चलते मई एवं जून माह के लिए अदालतों का समय प्रात:कालीन का था अदालतों का समय एक जुलाई से परिवर्तित होने जा रहा है 1 जुलाई से अदालतों का समय पूर्ववत दस से पांच बजे तक रहेगा |

आगरा उच्च न्यायालय के आदेश पर मई एवं जून माह में भीषण गर्मी को देखते हुए उच्च न्यायालय के आदेश पर अदालतों के समय को परिवर्तित किया गया था साथ ही उच्च न्यायालय के आदेश पर जून माह में सिविल अदालतों में भी अवकाश रहता है। अब एक जुलाई से अदालतों के समय में परिवर्तन किया गया है ,,अब 1 जुलाई से अदालत का समय पूर्ववत दस से पांच बजे तक रहेगा। साथ ही सिविल अदालतों में भी एक माह के अवकाश उपरांत एक जुलाई से विधिवत न्यायिक कार्य होगा।