दो दिन से मौसम में बदलाव होने के चलते जिस तरह बरसात हुई। उसके बाद लगातार उमश भरी गर्मी से लोग परेशान हैं । हालांकि मौसम के बदले मिजाज दिखाई दे रहे है। लेकिन उसके बाद भी लोगों को एसी और कलर में राहत नहीं मिल पा रही है । ऐसे में आगरा आने वाले सैलानी भी इस गर्मी से परेशान हैं।

शहर के स्मारकों पर आने वाले सैलानी इस समय उमस भरी गर्मी से परेशान है। बरसात के बाद थोड़ी राहत लोगों को मिली थी। लेकिन दो दिनों से निकल रही। तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। लोग पसीने से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। बात करें ताजमहल और आगरा किला की तो यहां सैलानी गर्मी के चलते परेशान है। इस बात को लेकर सैलानियों ने जानकारी दी।