आगरा के आगरा कॉलेज एवं महिला समन्वय बृज प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में “विश्व युवा कौशल दिवस” के अवसर पर आर्मी गर्ल्स विंग द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन महिला परामर्श केंद्र, कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यशाला सम्बंधित सभी जानकारी आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ने साझा की।

आगरा के आगरा कॉलेज एवं महिला समन्वय बृज प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में आर्मी गर्ल्स विंग द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस” के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन महिला परामर्श केंद्र, कॉलेज परिसर में किया गया। जिसकी जानकारी अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर अनुराग शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों के समग्र विकास को केंद्रित करते हुए लागू की गई है।हमारे महाविद्यालय में हम सभी इसी लक्ष्य को कार्यान्वित करने की दिशा में कई पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जा रहे हैं जिसका लाभ हमारे विद्यार्थियों को निरंतर मिल रहा है।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय,आगरा के सहायक निदेशक नेपाल सिंह ने विस्तार से कौशल विकास पर अपना उद्बोधन दिया और कैडेट्स की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। उन्होंने कैडेट्स को अपनी रूचि एवं कौशल की दिशा में आगे आने के लिए प्रेरित किया और सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया। कार्यशाला का सफल संचालन कैडेट आकृति सिंह ने किया।