आम आदमी पार्टी ब्रज प्रांत के अन्य जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के संबंध में विरोध प्रदर्शन किया गया कि जल्द से जल्द उनकी की रिहाई की मांग की गई।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में केंद्र सरकार के प्रति फैली नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के समर्थन और उनके खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ता आगरा कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे जहां विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था की अरविंद केजरीवाल को कई समय से जेल में बंद रखा है उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है। जो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।