ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का डेलिगेशन ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंचा। 19 देशों के डेलिगेशन ने ताजमहल का दीदार किया। डेलिगेशन का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल खुद मौजूद रहे और उन्होंने डेलिगेशन के सदस्य को ताजमहल का दीदार कराया। डेलिगेशन के सभी सदस्य ताजमहल में करीब डेढ़ घण्टे तक रहे और उन्होंने ताजमहल पर जमकर फोटो सेशन कराया।

— आगरा आये ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के डेलिगेशन को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने ताजमहल का दीदार कराया डेलिगेशन के सभी सदस्यों ने ताजमहल का दीदार कर इसकी खूबसूरती की प्रशंसा भी की। इस दौरान 19 देश के डेलिगेशन ताजमहल की सुंदरता को करीब डेढ़ घंटे निहारते रहे और बहुत ही प्रसन्न हुए उन्होंने ताजमहल की सुरक्षा और संरक्षण के लिए भारत सरकार के प्रशंसा भी की। वहीं केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ताजमहल एक अद्भुत स्मारक है और यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है हमें ताजमहल की खूबसूरती पर गर्व है।
ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया का डेलिगेशन आगरा के अन्य पर्यटन स्थलों पर ब्राह्मण करने के लिए निकल गए उन्होंने आगरा की स्वतंत्रता और संस्कृति धरोहर को निहार कर उसकी प्रशंसा की