Friday, March 14, 2025
spot_img
Homeआगरा कॉलेज आगरा की प्रबंध समिति ने किया नया खुलासा

आगरा कॉलेज आगरा की प्रबंध समिति ने किया नया खुलासा

ताज नगरी आगरा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आगरा कॉलेज आगरा की पूर्व प्राचार्य अनुराग शुक्ला को लेकर आगरा कॉलेज की प्रबंध समिति के सदस्यों ने नया खुलासा किया है ।प्रबंध समिति के सदस्य सुभाष ढल ने आरटीआई के माध्यम से प्रोफेसर अनुराग शुक्ला के शिक्षण संबंधी अभिलेखों का खुलासा किया है।इन अभिलेखों के आधार पर प्राचार्य पद पर नियुक्ति को गलत बताया है।इसके अलावा उनके ऊपर वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप भी लगाया है।।

ताज नगरी आगरा के शिक्षण संस्थान आगरा कॉलेज आगरा में प्राचार्य पद को लेकर रार बढ़ती जा रही है ।पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अनुराग शुक्ला को वित्तीय अनियमितताओं के चलते प्राचार्य पद से हटा दिया गया था उनकी जगह पर सी के गौतम को आगरा कॉलेज आगरा का प्राचार्य बनाया गया। आगरा कॉलेज आगरा की प्रबंध समिति के गठन के बाद प्रबंध समिति के सदस्यों ने इस मामले का संज्ञान लिया और पूर्व प्राचार्य अनुराग शुक्ला की शिक्षण संबंधी मूल अभिलेखों की आरटीआई के द्वारा जानकारी मांगी ।आरटीआई के माध्यम से प्राप्त शिक्षण संबंधी अभिलेखों के आधार पर आगरा कॉलेज आगरा के प्राचार्य पद पर नियुक्ति को गलत बताया है। आगरा कॉलेज आगरा की प्रबंध समिति के सदस्य सुभाष ढल ने प्रेस वार्ता कर इन मूल अभिलेखों को मीडिया के सामने उजागर किया। और साथ ही कहा कि प्रोफेसर अनुराग शुक्ला की नियुक्ति नियम संगत नहीं है। इसके अलावा प्रबंध समिति के सदस्य सुभाष ढल ने पूर्व प्राचार्य अनुराग शुक्ला पर 10 करोड रुपए से ज्यादा गबन करने का आरोप भी लगाया है।

आगरा कॉलेज आगरा की प्रबंध समिति के सदस्य सुभाष ढल ने प्रेस वार्ता कर इन मूल अभिलेखों को मीडिया के सामने उजागर किया। और साथ ही कहा कि प्रोफेसर अनुराग शुक्ला की नियुक्ति नियम संगत नहीं है। इसके अलावा प्रबंध समिति के सदस्य सुभाष ढल ने पूर्व प्राचार्य अनुराग शुक्ला पर 10 करोड रुपए से ज्यादा गबन करने का आरोप भी लगाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments