Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeअन्यअफ्रीकन डाक प्रशासन के कर्मचारी पहुंचे आगरा डाक घर,भारतीय डाक व्यवस्था की...

अफ्रीकन डाक प्रशासन के कर्मचारी पहुंचे आगरा डाक घर,भारतीय डाक व्यवस्था की कार्यशैली का किया अवलोकन

ताजनगरी आगरा में अफ्रीकन डाक प्रशासन के कर्मचारी आगरा डाक घर पहुंचे| विदेश सेआये डाक विभाग के इन कर्मचारियों ने भारतीय डाक व्यवस्था की कार्यविधि को जाना| भारतीय डाक व्यवस्था किस तरह से संचालित और व्यवस्तित है इसको लेकर अफ्रीकन डाक कर्मियों ने भारतीय डाक व्यवस्था की प्रशंसा की|

ताजनगरी आगरा में अफ्रीकन डाक प्रशासन के कर्मचारी भारतीय डाक व्यवस्था के ढांचे को देखने और समझने के लिए आगरा डाक घर पहुंचे| अफ्रीकन डाक प्रशासन के कर्मचारी दिल्ली मुंबई आदि बड़े शहरों में भारतीय पोस्ट ऑफिस देखकर आगरा में भी पहुंचे हैं| भारतीय डाक व्यवस्था विश्व में सबसे बड़ी और भरोसेमंद व्यवाषा है| अफ्रीकन कर्मचारी भारतीय डाक व्यवस्था का डिजिटलैजेशन देखकर प्रशंसा कर रहे हैं| 

पोस्ट मास्टर जनरल राजीव उमराव ने बताया की भारत में जादातर जन संख्या गाँव में रहती है इसी तरह से अफ्रीका में भी गाँव में जनसँख्या रहती है| लेकिन अफ्रीकन डाक सेवा में कई तरह की समस्याएं हैं| भारतीय डाक व्यवस्था से प्रभावित होकर यह प्रतिनिधि मंडल भारतीय डाक व्यवस्था को  समझने भारत आया है| और जहाँ जहाँ उन्होंने भारतीय डाक व्यवस्था देखी है उससे वे बहुत प्रभावित हुए हैं|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments